cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित समय के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे. दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना। आज रात सीएम जशपुर में ही विश्राम करेंगे.

राजधानी में बढ़ती गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों में प्याऊ शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. शहर में कूलिंग शेल्टर बनाए जा रहे हैं. हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल में ORS, दवाइयां और IV फ्लूड का स्टॉक बढ़ाया गया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *