चोरी के अलग अलग मामलों में चोर सूने घर  से जेवर नगदी, बुलेट और एक्टिवा ले भागे। पुलिस ने  मामले दर्ज कर लिए हैं।डीडी नगर पुलिस के मुताबिक डंगनिया बाजार मंदिर के पासशाम सवा 4बजे शांति जैन( 45) की खड़ी एक्टिवा सीजी 04-डीएल -7171 चोर ले भागे। इधर रात श्याम नगर तेलीबांधा निवासी सिमरनदीप सिंह सबरवाल के घर के बाहर खड़ी  बुलेट सीजी-04- एचजे 8956 चोरी चली गई । 5 दिसंबर की रात दस बजे हुई चोरी की  रिपोर्ट सिमरन ने कल रात तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई ।

करण नगर चंगोराभाठा निवासी हेमलता सरवैया (52) मंगलवार से बुधवार शाम के बीच घर बंद कर कहीं गई थी । इस दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखे बीस हजार नगदी , 60 हजार के जेवर ले गए। इन मामलों की पुलिस ने धारा 379,457,380 के तहत दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *