दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 21 सिंधिया नगर, हनुमान नगर से लेकर अन्य जगहों पर तक 30 फुट की सड़क अतिक्रमण के कारण आधी रह गई थी। किसी ने सड़क पर दुकान रख ली थी तो किसी ने चबूतरा या सीढिय़ां व नाली के ऊपर गार्डन बना लीं थीं। यही कारण था कि आवागमन में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था।

इस संबंध में लोगो ने नगर निगम महापौर अलका बाघमार एवं निगम के  धिकारियों को सूचित किया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने को वार्ड क्रमांक 21 से अभियान चलाकर शुरुवात की करीब 40 से 45 से अधिक अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया। लोगो ने नगर निगम के अधिकारियों को पूर्व में सिंधिया नगर, हनुमान नगर सहित क्षेत्र  से लेकर अन्य जगहों तक नालियों पर स्थायी निर्माण कर लिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।

इस पर नगर निगम ने अतिक्रमण को हटाने लिए अमला पहुची, इसमें शनिवार को अभियान चलाने के लिए रणनीत तैयार की गई। निगम जेसीबी के पहुंचा और और लगभग स्थायी निर्माण को हटाया गया। इसमें लोगों द्वारा अपने घरों एवं दुकानों के सामने बनाए गए चबूतरा, गार्डन, तार फेंसिंग, चबूतरा एवं दुकान आदि शामिल हैं।

पूर्व पार्षद अरुण सिंह द्वारा नगर निगम प्रशासन से उल्लेखित स्थल से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग काफी पहले ही की गई थी। पूर्व पार्षद अरुण सिंह द्वारा नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया था कि लोगों के द्वारा नालियों के ऊपर बनाए गए स्थायी निर्माण की वजह से, नालियों की सफाई भी नहीं हो पाती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *