बिलासपुर। आवागमन बाधित होने और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई की गई। शहर के अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्रों को पहले ही ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया जा चुका है। इन इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे सेक्टर के रूप में तालापारा स्थित मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक की सड़क को शामिल किया गया है। यहां पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से अवैध अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *