बालोद  तेज रफ्तार यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत होने की खबर है। वहीं 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है। साथ ही सीएम साय ने सड़क दुर्घटना के सभी मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की सुबह धमतरी चारामा हाइवे रोड के बीच बालोद जिला अंतर्गत ग्राम मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 12 यात्रियों को चोंटे आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी। वाहन चालकों व लोगों की मदद से सभी घायलों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गई है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी हुई है। यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *