जगदलपुर। शहर में आत्महत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक इलाजरत सरपंच पति ने अस्पताल से भागकर फांसी लगा ली और अपनी इहलीला ख़त्म कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। पुलिस भी इसे आत्महत्या मानकर जांच.कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार जगदलपुर विकासखंड के कावापाल पंचायत के सरपंच के पति कमलोचन बघेल डिमरापाल अस्पताल में दाखिल था। यहां उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच शनिवार को शाम 5रू30 बजे बिना किसी को कुछ बताये अचानक गायब हो गया।

जबकि आज सुबह कमलोचन की लाश जगदलपुर एसपी दफ्तर के सामने स्थित एक चाय के ठेले के पास फांसी पर लटकते हुए बरामद की गई। कमलोचन बघेल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठायाए इसकी जाँच की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *