रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले की दो सिंचाई योजना के लिए 8 करोड़ 54 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-छुरा की सिद्धबाबा जलाशय का निर्माण (जीर्णोद्धार) कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 35 हजार रुपये स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत 350 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी तरह से विकासखण्ड-मैनपुर की टोहेमेटा में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 56 लाख 36 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *