छत्तीसगढ़

CG : सीमेंट संयंत्र हादसा: ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की मौत …

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम रवान स्थित एक सीमेंट संयंत्र में ऊंचाई से गिरने के कारण एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमप्रकाश खुंटे के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर सुरक्षा में लापरवाही का परिणाम। पुलिस की प्रारंभिक जांच और संयंत्र से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर के सातवीं या नौवीं मंजिल से कूदने की बात सामने आ रही है। कुछ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक साथी मजदूर ने उसे रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज किया है। परिजनों का कहना है कि हेमप्रकाश सुबह सामान्य स्थिति में घर से काम पर गया था और परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं था। वे इसे संदिग्ध मौत मानते हुए गहन जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जिससे परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी समय पर नहीं दी गई और जब वे संयंत्र पहुंचे तो उन्हें भीतर जाने से रोक दिया गया। इसके अलावा, परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौके से एक एम्बुलेंस निकली लेकिन उन्हें उसमें बैठने नहीं दिया गया और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार, मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

इसके बावजूद शव को जल्दबाजी में रायपुर भेज दिए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन को सूचित किए बिना शव को बाहर भेजना संदेह को और बढ़ाता है। घटना से आक्रोशित परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग करते हुए लिखित आवेदन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संयंत्र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है। वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट और मेडिकल मेमो का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं दुर्घटना, आत्महत्या और कार्यस्थल सुरक्षा में लापरवाही की जांच कर रही है। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की कार्यस्थल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड चिखली में अंधड़ से गिरा पेड़ नहीं हटाया, आवागमन प्रभावित…

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड चिखली में अंधड़ से गिरा पेड़ नहीं हटाया, आवागमन प्रभावित…

राजनांदगांव | हाल ही में आए तेज अंधड़ के दौरान खैरागढ़ रोड स्थित चिखली क्षेत्र…

2 minutes ago
CG : ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कंगना रनौत ने जताया आभार …

CG : ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कंगना रनौत ने जताया आभार …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित…

4 minutes ago
राजनांदगांव : आरोप : वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड और नाली, तराई नहीं, अभी से उखड़ने लगी सड़क…

राजनांदगांव : आरोप : वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड और नाली, तराई नहीं, अभी से उखड़ने लगी सड़क…

अंबागढ़ चौकी , अधोसंरचना मद से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे…

5 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहनों की टक्कर से डिवाइडर टूटा

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहनों की टक्कर से डिवाइडर टूटा

राजनांदगांव | ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई बार वाहन डिवाइडर और…

8 minutes ago
राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था फिक्की (एफआईसीसीआई) के साथ मिलकर भुवनेश्वर के…

10 minutes ago
CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

जशपुर । जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा…

14 minutes ago