बलौदाबाजार जिले में आज सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग की युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सड़क किनारे बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा का है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है. पुरानी रंजिश की वजह से युवक ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना अपराध कबुल कर लिया है और घटना में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *