छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच

41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। आयोजित समाधान शिविरों ने जिले के युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। पहले जहां लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब गांव में आयोजित शिविरों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और खर्च दोनों की बचत हुई है।


जिले में आयोजित 41 समाधान शिविरों के माध्यम से जिला परिवहन विभाग द्वारा 1755 युवाओं का लर्निंग लाइसेंस बनाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सौंपा गया है। जिले में सर्वाधिक 921 लर्निंग लाइसेंस महासमुंद विकासखंड में बनाए गए। वहीं पिथौरा में 279, बसना में 208, बागबाहरा में 195 तथा सरायपाली में 152 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।


लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं में ग्राम झलप की प्रियंका शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहती थीं, लेकिन पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण परिवहन कार्यालय नहीं जा पा रही थीं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पहुंचकर उन्होंने आवेदन किया और उन्हें आसानी से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया। प्रियंका कहती हैं कि अब वे आगे ड्राइविंग लाइसेंस बनने से यातायात नियमों का बखूबी पालन करेंगी।


इसी तरह ग्राम लाफिनखुर्द के युवा राहुल पटेल ने बताया कि लाइसेंस के अभाव में उन्हें हमेशा इस बात की चिंता बनी रहती थी कि कहीं यातायात जांच के दौरान उनका चालान न कट जाए। इस कारण वे असहज महसूस करते थे। लेकिन जब समाधान शिविर में आवेदन करने के कुछ ही समय बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। त्वरित सेवा प्राप्त होने से राहुल बेहद खुश हुए।

इसी तरह ग्राम आंवराडबरी के अखिलेश साहू, ग्राम परकोम के युवा कमलेश मन्नाडे ने लर्निंग लाइसेंस के बनने पर कहा कि अब उन्हें वाहन चलाने में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा और वे यातायात नियमों का पालन करते हुए निश्चिंत होकर बाइक चला सकेंगे। सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंची हैं, जिससे युवाओं को समय पर सुविधाओं का लाभ मिला है।

kgnews

Recent Posts

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

12 minutes ago
बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्‍ताओं की…

22 minutes ago
रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

22 minutes ago
प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…

37 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…

45 minutes ago
प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

57 minutes ago