छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बनेया क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित …

कलेक्टर अजीत वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग एवं शिकायतें
अधिकारियों को दिए गुणवत्ता पूर्ण समय पर निराकरण करने के निर्देश

अम्बिकापुर :  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सीतापुर जनपद पंचायत के ग्राम बनेया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

 शिविर में कुल 1684 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1680 मांग संबंधी एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। समाधान शिविर में 96 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 1588 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। इन सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न मांगों एवं शिकायतों समस्याओं को सुनीं और अधिकारियों को उचित परीक्षण कर समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश दिए। 
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार कार्यक्रम का यह महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थल पर उपस्थित होकर आप सबकी विभिन्न मांग एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते है। स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य आवेदक को निराकरण किया जा रहा है और राज्य स्तर के मांग राज्य शासन को भेजा जा रहा है। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निराकरण किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण जनों से कहा कि मांग एवं समस्याओं का जानकारी दें जिसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण हुए मांग एवं शिकायतों की जानकारी आवेदकों सूचित करने के निर्देश दिए।

    जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कहा कि सुशासन तिहार कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आयोजन है इसके माध्यम से विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आप सभी अपनी समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी मांगों को परीक्षण कर निराकरण किया जाएगा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी प्राप्त आवेदनों के मांग एवं शिकायतों का निराकरण समय पर करने जोर दिया।

समाधान शिविर में  विभिन्न विभागों द्वारा  स्टॉल लगाए गए थे जहां शासन  की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

लाभान्वित हुए हितग्राहीयों को किया सामग्री वितरण
“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत  बनेया में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पी एम आवास स्वीकृत चाबी, ऋण पुस्तिका, बी वन, जाल, कृषि स्प्रेयर पंप वितरण किए गए। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई  की रस्म भी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम फागेश सिन्हा, जनपद सीईओ जय गोविंद गुप्ता, जनपद सदस्य ,सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित विभागीयअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

इंदौर   पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…

20 minutes ago
महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…

40 minutes ago
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…

45 minutes ago
छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

1 hour ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

2 hours ago