बिलासपुर तोरवा क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में कक्षा तीसरी का छात्र मध्याह्न भोजन के लिए बन रहे उबलते खीर में गिर गया। इससे वह झुलस गया। शिक्षकों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराने बजाए घर भेज दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा मचाया। इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में मध्याह्न भोजन में खीर भी बन रहा था। खाना पकने के बाद स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हेडमास्टर को इसकी जानकारी दी।

हेड मास्टर ने बच्चों को भोजन करने के लिए कहा तो सभी एक साथ मध्यान्ह भोजन कक्ष पहुंच गए। गर्म खीर से भरे बर्तन के चारों ओर बच्चे खड़े थे। इसी दौरान कक्षा तीसरी का छात्र 9 वर्षीय आदित्य कुमार धीरज उसमें गिर गया। महिलाओं ने उसे उठाया लेकिन छात्र झुलस गया था। वह दर्द से तड़प रहा था। शिक्षकों ने उसे अस्पताल भेजने के बजाए घर भेज दिया। मामला सामने आया तो परिजन के साथ ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा मचाया। इसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *