शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने शनिवार को बैगलेस डे कार्यक्रम रखा गया। प्रत्येक सप्ताह कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस सप्ताह सभी बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता से मिलने का कार्यक्रम हुआ। बच्चों की दिनचर्या, स्वच्छता, पढ़ने लिखने का समय, संस्कार, वातावरण, खेलकूद, मोबाइल, टीवी सहित व्यवहारिक, पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों को जानने का प्रयास किया गया। कौन बच्चा परिवार में सहयोग करता है, कौन बड़े भाई-बहनों, माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी की आज्ञा का पालन करता है। कौन बच्चा घर में बड़े छोटे भाई बहनों से लड़ाई-झगड़ा करता है। शिक्षक के द्वारा बताई गई कितनी प्रतिशत बातों का बच्चे अपने जीवन में अमल करते हैं यह भी देखा गया।बैठक में लगभग 15-20 पालक अपनी उपस्थिति दिए। सभी लोग अपने कार्यों से जैसे भी समय मिला उसके हिसाब से हमारे शाला परिसर में आए। कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन, सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा, अतिथि शिक्षक ओगेश्वरी धुर्वे, पालकों में देवराज, प्रवीण, कौशल, कलेश्वरी के दादा मनहरण जंघेल, आशीष की माता रेवती बाई, प्रिया और हरीश के दादा समय लाल खरे, भोजेन्द्र की माता फूल बाई, तुषार और कामनी की दादी प्रभा बाई, रूपेश और लोकेश्वरी की माता जंत्री बाई, कामता की पिता प्यारे लाल, सुधा के पिता मोती राम्र, विद्या, लोचन, कनिका और हर्षिका की दादी धान बाई, लावण्या, नैतिक,भुनेश्वरी, वासनी, रूपेश की दादी केशर बाई, दीपाली और तुनिका के बड़े भाई चुम्मन, नेहा की नानी बोधनी बाई, पल्लवी, हर्ष, देवा और किशन के दादा करण जंघेल और सोनम की माता सुरजा बाई उपस्थित हुईं। नर्मदा. बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेने पालक स्कूल पहंुचे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *