अंबिकापुर। अंबिकापुर में स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार छुप रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नौ मार्च की सुबह 11 बजे स्कूल के फादर फोन करके बोले कि उनकी बेटी को बैग स्कूल के गेट के पास फेंका हुआ है, और वह स्कूल नहीं आई। इस सूचना पर महिला अपने भांजा के साथ अपनी बेटी को खोजने निकली थी। स्कूल के पास दोपहर 2 बजे एक लड़का के साथ पीड़िता दिखी, वह लड़का पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

मां द्वारा बेटी से पूछने पर उसने बताया कि लगभग 7 बजे संदीप तुरी नाम का युवक मोटर सायकिल से स्कूल गेट के पास आया। छात्रा का बस्ता फेंक दिया और उसे जबरदस्ती डराते-धमकाते हुए करौली स्टोर रूम से कुछ दूर नहर के पास झाड़ी में ले गया। यहां मारने की धमकी देते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर उसे मोटर सायकिल में बैठाकर स्कूल के पास छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता और उसकी मां थाना लुण्ड्रा पहुंची और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *