कोरबा। कोरबा में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद युवक को राहगीरों की मदद से कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम निश्चय राठौर है, जो बालको थाना क्षेत्र का निवासी था। मृतक के परिजनों की माने तो वह खाना खाकर हाफ निकर में बाइक लेकर निकला हुआ था। उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि एक्सीडेंट हो गया है, जहां घटना स्थल पहुंचकर देखा तो खून से लथपथ पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रेकर काफी खतरनाक है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *