भिलाई आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिला नोडल अधिकारी, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने मित्तल हास्पिटल, भिलाई व आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल, दुर्ग में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए आवेदन के आधार पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय संचालन संबंधी समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, पार्किंग, पैथॉलाजी लैब, ऑपरेशन थियेटर वार्ड का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क उपचार के मिलने के संबंध में चर्चा की गई।
न लें नकद राशि
चिकित्सालय संचालकों को मरीजों के हित में कार्य करने व योजनांतर्गत भर्ती मरीजों से किसी भी प्रकार से नकद राशि नहीं लिए जाने व टोल फ्री नंबर 104 व 14555 समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण किए जाने के लिए निर्देशित किया।
