रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान नवंबर अंत तक 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। वहीं, आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। इसके पीछे वजह मानी का रही है कि बंगाल की खाड़ी में कोई दबाव नहीं बना है, जिससे शुष्क हवाएं चल रही है और धूप में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।मैदानी इलाकों में जहां ठंड बढ़ गई है वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *