दुर्ग। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा भव्य मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के मार्गदर्शन, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व और संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से संपन्न हुआ। रैली का शुभारंभ शहीद चौक दुर्ग में, पार्षद अरुण सिंह द्वारा आदिशक्ति कार्यकर्ताओं की आरती कर किया गया। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की ध्वनि के बीच नगर का भ्रमण किया गया और अंत में मां चंडी मंदिर में माताजी की महाआरती के साथ यह कार्यक्रम समापन हुआ।
संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू ने रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, महिला सशक्तिकरण का मतलब केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराना है। आज के समाज में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर हों और अपनी रक्षा खुद कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन भारत में महिलाओं का सम्मान अत्यधिक था और वेदों का ज्ञान भी महिलाओं के पास था। वैदिक युग में महिलाएं सम्मानित स्थान पर थीं और उनका शिक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान था।
महिला सशक्तिकरण के लिए समाज और परिवार की सीमाओं से बाहर निकलकर महिलाओं को उनके अधिकारों, विचारों को निर्णयों में स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। इस दिशा में यह मोटर साइकिल रैली एक छोटी सी पहल है, जो महिलाओं को अपने अधिकारों और शक्तियों का एहसास कराती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल शामिल थी, पूनम पैदुमकर, बसंती साहू, रजनी मिश्रा, भाविका देवांगन, सृष्टि देवकर, आभा मूर्ति, दीप्ति देवांगन, कृष्णा रूचि गुप्ता, अनिता श्रीवास्तव, नीलिमा श्रीवास्तव, सीता साहू, दिलिमा मजूमदार व व्यवस्था के लिए हिन्दू युवा मंच के दिनेश मिश्र, सावन श्रीवास्तव, राजा देवांगन, जय देवांगन, राज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, नीरज देवांगन, गजेन्द्र, राजकुमार चेलक, सोमेश दास, दिकेश साहू, विकास तांडी व अन्य कार्यकर्ता मौजूदा थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *