दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे में लटका देखा। इसके बाद अधीक्षक को सूचना दी गई और उन्होंने तत्काल पुलिस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि रौशन तेलाम के पिता का निधन हो चुका है और परिवार में केवल मां तथा बड़ा भाई हैं। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *