अम्बिकापुर , होली पर्व के मद्देनजर  विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों (बोर्ड-सीजी, सीबीएसई, आईसीएसई) के प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को निर्देश जारी किया गया है कि दिनांक 03 मार्च 2026 एवं 05 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर से आयोजित की जाने वाली स्थानीय परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएं।

जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक संघ द्वारा अवगत कराया गया था कि 04 मार्च 2026 को होली पर्व होने के कारण एक दिन पूर्व एवं एक दिन पश्चात आवागमन में कठिनाई की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त तिथियों में परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि संशोधित तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *