सुकमा, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सुकमा द्वारा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित 03 वर्षों से अधूरे पड़े 10 आश्रम-छात्रावास संबंधी समाचार के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान जिले में कुल 19 आश्रम-छात्रावास भवनों के निर्माण कार्यों को विधिवत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 आश्रम-छात्रावास भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है, जहां छात्र-छात्राओं के प्रवेश उपरांत संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 04 भवनों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नवीन विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके पूर्ण होते ही संचालन तत्काल प्रारंभ किया जाएगा। शेष 10 भवनों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, जिसे जिला निर्माण समिति, सुकमा द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समस्त प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर सभी भवनों को विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। तत्पश्चात इन भवनों का शिक्षण एवं आवासीय प्रयोजन हेतु पूर्ण रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं सुलभ हो सकें।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…