बस्तर। जिले की ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 1 करोड़ रुपए की लग्जरी कार पकड़ी है। चालक पिछले 2 दिनों से जगदलपुर की सड़कों पर वाहन दौड़ा रहा था। दिल्ली पासिंग की महंगी कार और इसके तेज साउंड को देखते हुए पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने जांच के लिए कार को पकड़ लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के रहने वाले एक युवक ने कार को दिल्ली से करीब 30 लाख रुपए में सेकंड हैंड खरीदा है। कार का नंबर DL 8 CAK 5506 है। इस कार में युवक अपने दोस्त के साथ जगदलपुर Jagdalpur आया हुआ था। वहीं इस स्पोर्ट्स कार को देख पुलिस को संदेह हुआ और आज शनिवार की सुबह कार को सिटी कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है। कार के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। chhattisgarh प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि युवक ने कार लेने के बाद नाम ट्रांसफर भी नहीं करवाया है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस आज सुबह से ही हर पहलुओं पर जांच कर रही है। ट्रैफिक पुलिस के TI अभिजीत भदौरिया ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। दस्तावेज खंगाल रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *