छत्तीसगढ़

CG : 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम 10 मई तक होंगे जारी

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार दसवीं और बारहवीं के नतीजे 10 मई तक घोषित करने की तैयारी की है। इस सिलसिले में मंडल चेयरमैन रेणु पिल्ले ने मूल्यांकन केन्द्राध्यक्षों से लगातार चर्चा कर रही हैं, और मूल्यांकन की स्थिति का जायजा ले रही हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से बोर्ड परीक्षा के नतीजों में किसी तरह का विलंब न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रणनीति बनाई है। खुद मंडल चेयरमैन श्रीमती पिल्ले वीडियो कांफ्रेंस कर केन्द्राध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है।

प्रदेश में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं होली के पहले हो चुकी हैं। कुल मिलाकर 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। अब इसका मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। परीक्षा के नतीजे जल्द से जल्द घोषित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। मूल्यांकन दो चरणों में शुरू हुआ। पहले चरण में मूल्यांकन 23 मार्च और दूसरे चरण में 31 मार्च को मूल्यांकन किया गया। कुल मिलाकर 36 केन्द्र बनाए गए हैं। 32 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम चल रहा है। मूल्यांकन में करीब 18 हजार शिक्षक लगे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अब तक 85 से 90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। 14 अप्रैल तक मूल्यांकन को खत्म करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नतीजे घोषित करने का शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि हर हाल में 10 मई के पहले दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बताया गया कि मंडल चेयरमैन ने विशेषकर बारहवीं के विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का पूरा मौका मिले, और परीक्षा में शामिल हो सके, इसलिए नतीजे जल्द से जल्द घोषित करने के लिए निर्देश दिए हैं। वैसे भी ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षा नीट, पीईटी, प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं मई के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर जून तक चलता है। परीक्षा नतीजे जल्द घोषित होने से विद्यार्थियों को तैयारी का पूरा समय मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…

23 minutes ago
दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

मुरैना मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की शिकायत…

27 minutes ago
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…

1 hour ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

1 hour ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

1 hour ago