CG : 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, अधेड़ की बिगड़ी नियत …

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया. बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली. जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना इलाके का है. बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी. इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई. उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी के कब्जे से बचकर भाग निकली. उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी.

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता सजक थी, इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई. छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

2 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

2 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

3 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

3 hours ago