छत्तीसगढ़

CG : 11 जून को होगी प्री. बी.एड. एवं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा …

अम्बिकापुर :  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आगामी 11 जून 2026 को प्री. बी.एड. (Pri-B-Ed-&2026) एवं बी.एस.सी. नर्सिंग (BSCN-2026) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।
प्री. बी.एड. प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 6,982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2,124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9,106 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात प्रातः 09:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी गई है। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक धारण करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले उपस्थित होना होगा।
परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
व्यापमं द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। परीक्षार्थी केवल नीले अथवा काले रंग का बॉल पेन साथ लेकर आएं।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

kgnews

Recent Posts

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

51 minutes ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

1 hour ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

2 hours ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

2 hours ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

2 hours ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

2 hours ago