छत्तीसगढ़

CG : 111 बैंक खाते फ्रीज, 86 लाख तक हो चुके है संदिग्ध लेनदेन

दुर्ग। स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक शाखा में 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन को देखते हुए बैंक में संचालित 111 खातों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर मोहन नगर पुलिस ने सीज किया था। मोहन नगर पुलिस ने धारा 317 (2), 317 (4), 318 (4), 61 (2) (ए) के तहत अपराध दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस के अधिकारी खाता सीज किए गए सभी खाताधारकों को मूल दस्तावेज के साथ थाने में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था। मोहन नगर थाना में पुलिस खाताधारकों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कुछ संदेहियों को पूछताछ में लिया गया है और आगे जांच की जा रही है। बताया जाता है कि चार महिला और आठ पुरुष संदेह के दायरे में आए हैं। और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों देशभर के अलग-अलग राज्य में कई साइबर ठगी के केस हुए हैं, वहां से ठगी के लगभग 86.33 लाख रुपए कर्नाटका बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा के 111 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इस मामले की जांच भारत सरकार गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago