CG : 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात के 4 घंटे भीतर दबोचा गया …

रायपुर। 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। प्रार्थिया मीना निर्मलकर ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 पंजीकृत है जिसको उसका पति विरेन्द्र निर्मलकर चलाता है। होली त्यौहार होने से दिनांक 02.03.2026 को उसका पति उक्त ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड न्यू राजेन्द्र नगर में खडी किया था, कि दिनांक 06.03.2026 के सुबह करीबन 04ः00 बजे ट्रक को खडी किये जगह पर जाकर देखा तो उक्त ट्रक नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया का उक्त ट्रक को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर मंे अपराध क्रमांक 103/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को जल्द से जल्द से आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं ट्रक को बरामद करने तुरंत टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके पति तथा आसपास के निवासियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास सहित टोल प्लाजा में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रक को चोरी कर चलाते हुए वहां से ले जाया गया है। इसके पश्चात आरोपी द्वारा भागने के लिए जिन-जिन मार्गों का उपयोग किया गया था, उन मार्गों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों को क्रमबद्ध तरीके से फॉलो किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संभावित मार्गों का पता लगाया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा एसीसीयू रायपुर,

सलिहा पुलिस (सारंगढ़/बिलाईगढ़) तथा महासमुंद पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए घटना एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ समन्वय कर प्राप्त तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सघन पतासाजी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर निवासी रितेश दास उर्फ माईकल तथा बजरंगी परिहार के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों को चोरी हुई वाहन के साथ थाना सलीहा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ने में सफलता मिली।

प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 कीमती लगभग 16,00,000/-(सोलह लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी रितेश दास उर्फ माईकल पिता राजेश दास उम्र 26 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर बनमाली बस्ती थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। बजरंगी परिहार पिता गोपाल बहादुर परिहार उम्र 19 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय आशादीप हॉस्पिटल के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

2 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

3 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago