बेमेतरा । जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के कक्ष क्रमांक 64 में 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में नियोजक संस्था ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट द्वारा बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु के 50 पद तथा उप सलाहकार के 50 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को वार्षिक वेतनमान 4,50,000 से 6,00,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा तथा आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा नियोजक (निजी संस्था) एवं आवेदकों के बीच एक मंच उपलब्ध कराया जाता है। यह नियुक्ति पूर्णतः निजी क्षेत्र की संस्थाओं में कार्य हेतु होगी। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन एवं अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधि से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *