कोरबा। जिला कार्यालय में राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित अलग-अलग राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मीटिंग के दौरान कोरबा जिले में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन ग्रामों में से 8 का अंतिम प्रकाशन और 12 का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। जबकि बाकी ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए गए।
14 पटवारियों को नोटिस समीक्षा में यह भी निर्देश दिया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर की ओर से की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है।
इसके अलावा बैठक में डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन और नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…