रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसूनी गतिविधियों में कमी देखी गई है. प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को मनोरा में 50 मिमी बारिश हुई, जबकि भानुप्रतापपुर और जशपुरनगर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश थम गई है. मौसम विभाग ने सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं विभाग ने 1 और 2 अगस्त को मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. अगले 48 घंटों के लिए मौसम गिभाग ने बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 3 घंटे के लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.
रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह…
धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम में…
पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही…
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…