जशपुर । पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से धर-दबोचा है। 17 वर्षीय बालिका से रेप कर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तब इसका खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गोवा से जशपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी का नाम मिलराम तिर्की 52 वर्ष है। जशपुर पुलिस ऑपरेशन अंकुश नाम से विशेष अभियान चला कर, जिसमें फरार आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है।
दरअसल, 6.10.25 को थाना बागबहार क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चार-पांच दिन पूर्व पीड़ित नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ गांव का ही आरोपी मिलराम तिर्की 52 वर्ष के द्वारा जंगल में बकरी चराने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया था, जिसे कि उसकी बेटी लोक लाज के भय से किसी को नहीं बता रही थी। नाबालिग के गर्भवती होने पर उन्हें यह बात पता चली।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया। नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फ़तोड़ा क्षेत्र में है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई, जिनके द्वारा थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी मिलराम तिर्की ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…