CG : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती

कोण्डागांव, जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा।

कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। जिसमें एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं हेतु बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद एवं स्टील फिक्सिंग के 50 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 50 के लिए भर्ती की जाएगी। कार्य स्थल पनवेल मुंबई निर्धारित है और न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष। प्रशिक्षण उपरांत 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, साथ ही आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।


वहीं लिविवान साल्यूशन प्रा.ली. द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद,  प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 30 पद ( महिला ), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 महिला एवं 100 पुरुष पदों पर भर्ती, वहीं प्रशिक्षणार्थी के 200 पदों की जायेगी जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष, आवास एवं भोजन सुविधा, कार्य स्थल तमिलनाडु चेन्नई।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथसमस्त शैक्षणिक दस्तावेज़, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

सरगुजा। लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने…

3 minutes ago
CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं…

7 minutes ago
CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की…

10 minutes ago
CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को बी.एड. एवं…

12 minutes ago
CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…

15 minutes ago
CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…

18 minutes ago