CG : 19, 26 और 27 अगस्त को नहीं बिकेगा मांस-मटन…

रायपुर । नगर निगम ने आगामी त्यौहारों और धार्मिक पर्वों के अवसर पर शहर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 19 अगस्त (पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस), 26 अगस्त (श्रीगणेश चतुर्थी) और 27 अगस्त (पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस) को लागू रहेगा।

आदेश के अनुसार, इन तारीखों पर न केवल बाजारों में मांस-मटन की बिक्री बंद रहेगी, बल्कि होटलों में भी नॉनवेज परोसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने पर संबंधित होटल या दुकान पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी, केस दर्ज होगा और प्रतिष्ठान को सील भी किया जा सकता है।

नगर निगम ने सभी जोनल अफसरों और इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंध का पालन सख्ती से करवाएं और नॉनवेज दुकानों की निगरानी करें। मेयर मीनल ने स्पष्ट किया कि इन पावन पर्वों के दौरान धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

1 minute ago
CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त महासमुंद , छत्तीसगढ़…

4 minutes ago
CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…

10 minutes ago
CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

11 minutes ago
CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…

17 minutes ago
CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

20 minutes ago