रायपुर । छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित दो गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 1 एक्स्ट्रा जनरल कोच और 3 स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं।
रद्द होने वाली गाड़ियां इस प्रकार हैं-
16 जुलाई को गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर, बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 जुलाई को गाड़ी संख्या 18204 कानपुर- दुर्ग, बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के रगौल-भरवां सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक लाइन दोहरीकरण काम के लिए खरियार-भीमसेन रेलखंड में 17 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा।
लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…
गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…
कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…
महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…
बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…
दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…