छत्तीसगढ़

CG : 2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे- 43 पर बेलकोटा पुल पर ओव्हरटेक करने के दौरान दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद करीब 14 घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। हादसा बतौली थाना क्षेत्र और रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र की सीमा पर हुआ। दोनों ओर करीब 8 से 10 किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लग गई। दोपहर में किसी तरह से जाम खुलवाया जा सका, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम में फंसी गाड़ियों को निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9.30 बजे कोयला लोडेड ट्रक क्रमांक राजस्थान 02 जीबी 7167 अंबिकापुर की तरफ से कोयला लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था। बेलकोटा पुल पर इस ट्रक की सीतापुर की तरफ से नीलगिरी लकड़ी लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रहे ट्रक (क्रमांक सीजी 15 एसी 5403) से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे के बाद लकड़ी लोडेड ट्रक का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। कटर से काटकर वाहनों को अलग कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए हैं। दोनों को रघुनाथपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एनएच 43 पर भारी जाम लग गया। रघुनाथपुर चौकी और बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धीरे-धीरे भारी वाहनों की लाइन लगती गई। 14 घंटे तक जाम के कारण अंबिकापुर की ओर रघुनाथपुर तक और सीतापुर की ओर बतौली तक भारी वाहनों की लाइन लग गई। सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। 11.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया है। करीब 8 से 10 किलोमीटर तक भारी वाहनों के जाम के कारण यात्री और चारपहिया वाहनों को रघुनाथपुर से तुरियाबीरा, बरगीडीह होते हुए बतौली के रास्ते परिवर्तित कर दिया गया है। इसके कारण वाहनों को करीब 25 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। पुलिस टीमें जाम को क्लीयर कराने में जुटी हैं। यातायात शाम तक सामान्य हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

6 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 8 जून को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 8 जून को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी अपनाकर किसान घटाएं लागत, बढ़ाएं धान का उत्पादन

राजनांदगांव : नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी अपनाकर किसान घटाएं लागत, बढ़ाएं धान का उत्पादन

। कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान सहित विभिन्न फसलों में नैनो यूरिया एवं नैनो…

8 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का निर्वाचन परिणाम जारी

राजनांदगांव : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का निर्वाचन परिणाम जारी

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अभिलेखों के संधारण एवं आमजन सुविधाओं पर दिया विशेष…

28 minutes ago