छत्तीसगढ़

CG : 2 हजार से ज्यादा वैकेंसी, एक से दो दिन में शुरू हो जायेंगे आवेदन

रायपुर । यूपीएससी और एसएससी की तरह ही प्रदेश में भी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होगा। इसकी शुरुआत व्यापमं करने जा रहा है। सालभर में व्यापमं से कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी इसकी पूरी लिस्ट जारी होगी। इससे युवाओं को पहले ही यह पता चल जाएगा कि इस साल कौन सी परीक्षा होगी और इसके लिए कब से आवेदन भरे जाएंगे। यह कैलेंडर इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक साल में 2 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएगी।

इसमें वर्ष 2025 में दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का उल्लेख होगा। इससे पहले के वर्षों में व्यापमं की ओर से इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग समेत अन्य की प्रवेश परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी होता था। लेकिन इस बार भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया गया है।

पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों से यह मांग की जा रही थी कि यूपीएससी, एसएससी व दूसरे राज्य में जिस तरह से भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होता है, छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया जाए। अब व्यापमं से यह कैलेंडर जारी हो रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए भी कैलेंडर जारी हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago