छत्तीसगढ़

CG : 21 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया गया है। तीनो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 मई को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन सवार अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने के फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अविनाश यादव, राहुल नंदा एवं शनि मरावी निवासी मण्डला मध्यप्रदेश बताया। उनके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमे गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 746 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।   गिरफ्तार आरोपीअविनाश यादव पिता संतराम यादव उम्र 22 साल निवासी नैनपुर थाना नैनपुर जिला मंडला (म.प्र.)।राहुल नंदा पिता मंगल नंदा उम्र 29 साल निवासी रामपुरा चक्र तीरथघाट मोहल्ला थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।शनि मरावी पिता ज्ञान सिंह मरावी उम्र 25 साल निवासी देवदरा वार्ड नं. 04 महर्षि कालोनी थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मोह. कय्यूम, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, अनिल राजपूत, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे एवं थाना मंदिर हसौद से सउनि रेख लाल भारती तथा आर. गजेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

kgnews

Recent Posts

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

6 minutes ago
CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…

13 minutes ago
CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

19 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

27 minutes ago
प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…

30 minutes ago
पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

50 minutes ago