राजनांदगांव श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान को लेकर मिलचाल वार्ड के राम मंदिर में बैठक हुई। संयोजक योगेश बागड़ी ने कहा कि 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की स्थापना हो रही है। उस दिन सभी मंदिरों की साफ-सफाई हो और प्रत्येक हिंदू परिवार अपने घरों में 11 दिए जलाएं। पटाखे फोड़कर तोरण लगाएं। उस दिन दीपावली मनाना है और एलईडी के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट दिखाना है। सह-संयोजक कमल सोनी ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान में आप सबका योगदान रहेगा। उसमें आप सभी को आमंत्रण पत्र, अक्षित किया हुआ चावल और रामजी की फोटो भी शामिल है। जिसे प्रत्येक हिंदू सनातन परिवार के घर-घर तक पहुंचाना है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसमें आप सभी का सहयोग लगेगा। क्योंकि 500 वर्षों के बाद कितनी पीढ़ी निकल गई है, यह हमारा सौभाग्य है जो हम सभी को देखने मिलेगा। सुनील बाजपेयी और छाया तिवारी को बस्ती संरक्षक बनाया गया। सुनील बाजपेयी ने अपना अनुभव बताया कि 6 दिसंबर 1992 में कार सेवक के रूप में अयोध्या गया था, यह मेरा सौभाग्य है कि आज जो कि राम मंदिर का निर्माण होते भी देख रहा हूं। यह सब के लिए सौभाग्य की बात है। बैठक में कमेटी का गठन किया गया।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…