छत्तीसगढ़

CG : 23 लाख का चूना लगाया…मां-बेटी की जोड़ी से जरा बचके

बिलासपुर: प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। एफआईआर के मुताबिक बोदरी निवासी कमल चंदानी (30 वर्ष) वर्ष 2013 में चकरभाठा इलाके में मोबाइल की दुकान चलाते थे। उसी दौरान रिया जैसवानी नाम की महिला उनकी दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और संपर्क बना रहा।

वर्ष 2021 में रिया रायपुर शिफ्ट हो गई। उसने कमल से कहा कि उसकी बेटी एनी जैसवानी डेंटल कॉलेज में पढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करें। इसके बाद एनी और कमल के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिया ने कमल को आश्वासन दिया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह बेटी की शादी उससे करा देगी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भरोसे का फायदा उठाते हुए रिया और एनी ने कमल से तीन साल में कार सहित कुल 23 लाख रुपये के गिफ्ट और नकद ले लिए। लेकिन जब कमल ने शादी की बात दोहराई तो दोनों का व्यवहार बदल गया और उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। घटना से आहत कमल ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रिया जैसवानी और एनी जैसवानी के खिलाफ धारा 406 (अमानत में खयानत), 506 (धमकी) और 34 (सामूहिक आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago