छत्तीसगढ़

CG : 25 फ़ीट गहरे कुएं में मिली अज्ञात युवक की लाश

कोरबा जिले के ग्राम ढेलवाडीह में पड़ोसी के कुएं में लापता व्यक्ति की लाश मिली है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बबलू राम उरांव (55) शुक्रवार सुबह 7 बजे से घर से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिला। शनिवार सुबह पड़ोसी बसंत खड़िया अपनी बाड़ी में गया। वहां कुएं से पानी निकालने के लिए उसने जैसे ही उसके अंदर झांका, उसमें लाश देखकर उसके होश उड़ गए। कोरबा जिले के ग्राम ढेलवाडीह में पड़ोसी के कुएं में लापता व्यक्ति की लाश मिली है। उसने तुरंत गांववालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुएं की गहराई 25 फीट है, जिसके चलते ऊपर से ये पता नहीं चल पा रहा था कि लाश किसकी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं से लाश निकालने पर उसकी पहचान पड़ोस के बबलू राम उरांव के रूप में हुई। मृतक के भतीजे हरी राम उरांव ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने दूसरे जाति के युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी। चाची भी चाचा को छोड़कर कहीं चली गई थी, जिससे चाचा परेशान रहते थे। भतीजे ने बताया कि वो उसके साथ ही रहते थे। लेकिन शुक्रवार की सुबह बिना बताए कहीं चले गए, तब से काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। इधर मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। ये भी पता चला है कि बबलू शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत में सोनहत एनीकट…

36 minutes ago
CG : पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज …

CG : पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज …

भिलाईनगर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों…

58 minutes ago
CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…

1 hour ago
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! मध्य प्रदेश से जुड़े 6 साल पुराने मामले ने गिरफ्तारी की आशंका बढ़ाई

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! मध्य प्रदेश से जुड़े 6 साल पुराने मामले ने गिरफ्तारी की आशंका बढ़ाई

जबलपुर /कोलकाता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी…

1 hour ago
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

1 hour ago