अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ समारोह आगामी 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे, वहीं समारोह की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक, लुण्ड्रा प्रबोध मिन्ज, विधायक सीतापुर राम कुमार टोप्पो, छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छ.ग. राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर सभापति हरमिंदर सिंह, एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति, अम्बिकापुर द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्र-प्रतिभागी भाग लेंगे। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समारोह में खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 31 अक्टूबर शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडा़ंगन में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…
कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…
भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…
भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…
सतना रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…