बिलासपुर. बिलासपुर रेल मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेलवे अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा जांजगीर नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य बोड़सरा गांव में स्थित अंडरब्रिज (एलएसएस-347) को दिनांक 19 फरवरी (गुरुवार) प्रातः 08 बजे से 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) शाम 06 बजे तक पूर्णतः बंद करआवश्यक मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया है.
इसके फलस्वरूप यह अंडरब्रिज दिनांक 19 फरवरी (गुरुवार) प्रातः 08 बजे से 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) शाम 06 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा. इस अवधि में आमजनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या 348 (कापन फाटक) एवं कन्हाईबंद अंडरब्रिज (एलएचएस-346) पर बने रोड का उपयोग किया जा सकता है.
