छत्तीसगढ़

CG : 3 आदिवासियों की मौत की न्यायिक जांच हो : दीपक बैज

रायपुर कवर्धा के नागडबरा गांव में तीन बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. दीपक बैज ने पत्र में कहा, तीन बैगा आदिवासियों की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हुई है. परिजनों का पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप है. बैगा आदिवासी विशेष संरक्षित जनजाति है. बैगा आदिवासी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं. मामले की गम्भीरता से लेकर न्यायिक जांच करानी चाहिए.

दरअसल एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हुई थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और उनके आठ वर्षीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे, जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे.

kgnews

Recent Posts

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

29 minutes ago
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

उज्जैन तीन साल की लंबी प्रतीक्षा और कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार शिप्रा नदी को…

35 minutes ago
NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है।…

39 minutes ago
10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

1 hour ago
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…

1 hour ago