छत्तीसगढ़

CG : 3 जिलों में ED की रेड, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश दी

रायपुर कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है. बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज तड़के ED की दो गाड़ियां पहुंची, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है. वहीं बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में ईडी की टीम पहुंची है. कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

बता दें कि इसके पहले राधेश्याम मिर्झा कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद में पदस्थ थे. जानकारी के अनुसार, कुछ शिकायतों पर यह छापेमारी की जा रही है. राधेश्याम मिर्धा कोरिया जिले में लगभग 1 वर्ष से पदस्थ हैं. इसके पहले वह सोनहत में जनपद सीईओ रहे हैं, और वर्तमान में बैकुंठपुर पंचायत में पदस्थ रहे हैं. हाल ही में इनका स्थानांतरण सूरजपुर जिले में किया गया है. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है, अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

वहीं बालोद में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में दबिश दी है. ईडी की टीम पीयूष सोनी से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा राजस्व मंत्री रहे जयसिंह के करीबी बताए जा रहे कांग्रेस नेता लायन जेपी अग्रवाल के डीडीएम रोड़ स्थित निवास में ED ने छापा मारा है. जानकारी के अनुसार, 2 गाड़ियों में 9 अधिकारी पहुंचे हैं. जहां अधिकारी डीएमएफ फंड के अनियमियता में जांच करने पहुंचे हैं. घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात है.

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

22 minutes ago
रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

भोपाल  रायसेन जिले की ग्राम पंचायत समनापुर कला में कथित रूप से हजारों हरे-भरे पेड़ों…

33 minutes ago
चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

41 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

58 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

11 hours ago