पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनकटा मोड़ के पास नशे में चूर एक ट्रक चालक ने 3 स्कूली बच्चों को ठोकर मार दी. तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए 108 की मदद से रायपुर रेफर किया गया है. जहां इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, तीनों बच्चे रवेली ग्राम पंचायत से है, जो पाण्डुका आदिवासी आश्रम में पढ़ते हैं. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे मोटरसाइकिल से से पढ़ने आ रहे थे. उसी दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी. तीनों बच्चे एक ही गांव के और एक ही परिवार के बताया जा रहे हैं. वहीं एक घायल छात्र के पिता गीतेश्वर कश्यप का कहना है कि, हादसे के वक्त ट्रक ड्राइवर नशे में चूर था. वह पांडुका पेट्रोल पंप से बड़ी मुश्किल से ट्रक चलाते चारोधाम चौक से निकला और सड़क पर कई वाहनों को चपेट में लेने से बचते बचाते रजनकटा मोड़ के पास पहुंचा. जहां उस ट्रक चालक ने बच्चों को ठोंक दिया. ट्रक के टक्कर से मोटरसाइकिल की परखच्चे उड़ गए हैं. छात्रों को गंभीर चोट भी आई है. पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत मे लेकर मामले की जांच कर रही है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *