CG : 3 घंटे के भीतर 154 गाड़ियों के खिलाफ चलानी कार्यवाही, 15 लाख जुर्माना …

रायपुर। शहर में शराब के नशे में रात्रि में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण डिवाइडर से टकराने या अन्य वाहनों से टकराकर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं दौलत राम पोर्ते अतिरक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात के सभी थाना प्रभारियों की उपस्थित में अधिकारी/कर्मचारी का टीम बनाकर शहर में 08 स्थानों तेलीबांधा थाना के सामने, भाठागांव चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, खमतराई थाना के सामने, टाटीबंध चौक, पचपेड़ीनाका चौक, पंडरी थाना के सामने में स्टापर लगाकर चेकिंग पाइंट लगाया गया।

सभी चेकिंग पाइंट में चेकिंग अधिकारियों द्वारा ब्रीथ एनालाईजर मशीन के साथ रात्रि 10.00 बजे से रात्रि 01.00 बजे तक 03 घंटे सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गयी। जांच में 154 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया जिनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया। वाहनों को यातायात मुख्यालय परिसर एवं यातायात थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही किये गए वाहनों में 64 कार, 65 मोटरसायकल, 08 ट्रक, 12 टाटा एस पिकप, 01 बोलेरो, 02 माजदा, 01 ट्रेक्टर, एवं 01 ई-रिक्शा वाहन शामिल है। कार्यवाही किये गये प्रकरणों को कार्य दिवस में न्यायालय में पेश किया जाएगा जहॉ शराब सेवन कर वाहन चलाने पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 10000 रूपये न्यूनतम अर्थदंड किया जाता है। सड़क हादसों को नियंत्रित करने एवं होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया गया।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश एवं विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में विशेषकर रात्रि में स्थान बदल-बदलकर चेकिंग पाइंट लगाकर नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

24 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

29 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

34 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…

46 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…

1 hour ago
साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

1 hour ago