CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज...
कोरबा । जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हुए तीन किशोरों पर अचानक भारी डाल टूटकर गिर गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। शाम करीब पांच बजे पाली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान पहाड़ गांव ग्राम पंचायत के अंतर्गत बेसेमर-चोरकादांड गांव के निवासी शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) कहीं से लौट रहे थे।
बारिश और तेज हवा से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तूफान इतना तेज था कि कुछ ही देर बाद पेड़ की एक विशाल शाखा टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। डाल का वजन इतना अधिक था कि तीनों उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शाखा को हटाया गया। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि एक किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौपता के बीच बारिश और बदली ने लोगों को राहत दी है.…
भोपाल. मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय…
राजनांदगांव छुरिया । पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति…
महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…
बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…
जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…