बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर के चलगली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पैसे डबल करने का लालच देकर लोगों को चूना लगाया गया है. 30 गांव के ग्रामीणों ने पैसा डबल होने के लालच में पीएम आवास योजना तक का पैसा दे दिया है. 50 से ज्यादा पीड़ितों ने मामले की शिकायत चलगली थाने में की है. ग्रामीणों के अनुसार,

ऐप के माध्यम से पैसा डबल करने का लालच देकर 30 गांव के लोगों से लगभग 20 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. ग्रामीणों ने लालच में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना और धान की फसल गिरवी रखकर पैसा गंवाया है. इसकी शिकायत 50 से ज्यादा संख्या ग्रामीणों ने थाने में की है. ग्रामीणों के मुताबिक, अन्य लोगों के साथ भी ठगी होने की आशंका है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *