छत्तीसगढ़

CG : 30 MBBS सीट की कटौती, सिम्स को झटका

बिलासपुर डॉक्टरों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की एमबीबीएस की 30 सीटों की मान्यता रद्द कर दी है. जिसके बाद इस सत्र मेडिकल कॉलेज में 180 की जगह केवल 150 सीटों पर ही एमबीबीएस के लिए एडमिशन होगा. बताया जा रहा है, कि एनएमसी की टीम ने पहले ही सिम्स प्रबंधन को आगाह कर दिया था, कि संसाधनों और फैकल्टीज को सुधार नहीं की गई, तो सीटों की मान्यता घटा दी जाएगी. इसके बाद भी सिम्स प्रबंधन ने कमियों को दूर नहीं किया. जिसकी वजह से एनएमसी ने 30 सीटों की मान्यता वापस ले ली.

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सिम्स की शुरुआत हुई थी, सिम्स प्रदेश का पुराना मेडिकल कॉलेज है, लेकिन स्थापना बाद से ही यहां फैकल्टी की कमी बनी हुई है. मरीजों की दी जा रही सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं. लगातार कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग उठ रही है. लेकिन, प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यहां वर्षों से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है. जिसके चलते सिम्स की मान्यता पर तलवार लटकी रहती है.

एनएमसी से सिम्स प्रबन्धन को मिले पत्र के अनुसार, सत्र 2024 25 में 150 सीटों पर ही एमबीबीएस के लिए स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा. इसमें 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस के होंगे. बता दें, कि सिम्स में 180 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही थी. इसमें 150 सीटें सेंट्रल और स्टेट कोटे की तो 30 सीटें ईडब्ल्यूएस की थी. जानकारों के मुताबिक सिम्स में एमबीबीएस की घटाई गई 30 सीटों की मान्यता वापस पाने के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप करना होगा.

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

49 minutes ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

1 hour ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

1 hour ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

2 hours ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

2 hours ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

2 hours ago