छत्तीसगढ़

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धमतरी और कुरूद जनपद पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई (Village Level Entrepreneur) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में 450 से अधिक वीएलई शामिल हुए।

         प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद एवं नगरीय निकायों में श्रमिकों के ई-केवाईसी के लिए क्लस्टर बनाकर अभियान चलाने की जानकारी दी गई। श्रम पदाधिकारी एन.के. साहू, श्रम निरीक्षक निम्मी पटेल तथा श्रम उपनिरीक्षक मनीषा साहू ने श्रमिकों के ई-केवाईसी के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, राज्य स्तर से पहुंचे सीनियर मैनेजर मोहम्मद रियाज ने वीएलई को श्रमिकों के डेटा संशोधन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रमिक कार्डों में दर्ज त्रुटियों का समय पर सुधार सुनिश्चित करना है, ताकि श्रमिकों को राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

       प्रशिक्षण में बताया गया कि शासन द्वारा ई-केवाईसी के लिए 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी वीएलई को निर्देशित किया गया है कि वे 30 जुलाई 2026 से पहले अपने-अपने क्षेत्रों में ई-केवाईसी एवं आवश्यक संशोधन का कार्य पूर्ण करें। श्रम पदाधिकारी श्री एन.के. साहू ने जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील करते हुए कहा कि ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में भविष्य में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के…

25 minutes ago
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…

40 minutes ago
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…

45 minutes ago
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

1 hour ago